राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री के जैसलमेर आगमन पर सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी, जिला जैसलमेर द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत जिला अध्यक्ष श्री दलपत हिंगड़ा जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंत्री महोदय के साथ संगठनात्मक विषयों एवं जैसलमेर जिले में वन एवं पर्यावरण से जुड़ी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
स्वागत एवं चर्चा के दौरान नगर अध्यक्ष श्री अरुण पुरोहित जी, जिला महामंत्री श्री संतोष पालीवाल जी, प्रदेश सोशल मीडिया सह-संयोजक श्री गिरिल भाटिया जी, जिला मंत्री श्री नरेंद्र व्यास जी तथा सोशल मीडिया विभाग, जैसलमेर के जिला संयोजक श्री आकाश ओझा उपस्थित रहे।

