जैसलमेर एएनएम विभागीय गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का करें प्रभावी क्रियान्वयन

चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो जैसलमेर
*एएनएम विभागीय गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का करें प्रभावी क्रियान्वयन , आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से करें लाभान्वित – डॉ पालीवाल, ब्लॉक जैसलमेर की समीक्षा बैठक आयोजित* जैसलमेर, 20 मई 2026/ ब्लॉक जैसलमेर में कार्यरत कार्मिकों की समीक्षा बैठक का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार पालीवाल की अध्यक्षता में बुधवार को स्वास्थ्य भवन सभागार में किया गया, डॉ पालीवाल ने उपस्थित सभी ए एन एम को अपने कार्य क्षेत्र की 14 से 15 आयु वर्ग की समस्त बालिकाओं को एच पी वी वैक्सीन लगवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, उन्होंने टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत निर्धारित समस्त गतिविधियों का समय पर आयोजन सुनिश्चित करने , आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित करने तथा सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरो पर हीट वेव से बचाव हेतु आवश्यक दवाईयां व ओआरएस पैकेट की उपलब्धता रखने के निर्देश दिए, उन्होंने सभी विभागीय कार्यक्रमों व योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए , आयोजित बैठक में जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निखिल शर्मा ने टीकाकरण अभियान, मलेरिया क्रेश कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन करने, एनसीडी स्क्रीनिंग कार्य एवं आभा आई डी निर्माण कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने व आयुष्मान आरोग्य मंदिर पोर्टल पर नियमित रूप से संपादित कार्यों की रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए, आयोजित बैठक में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जैसलमेर डॉ नारायण राम द्वारा बेहतर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाए प्रदान करने के निर्देश दिए तथा नियमित टीकाकरण कार्यक्रम एवं परिवार कल्याण कार्यक्रम की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई, आयोजित बैठक जेएसआई के डॉ अनिल कुमार जैन व अरविंद शुक्ला ने विभागीय कार्मिकों को नियमित टीकाकरण के डेटा सुदृढ़ीकरण के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान कर आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया , इस अवसर पर सांख्यिकी अधिकारी शिवानी गहलोत, डॉ पल्लवी राव , परमसुख सैनी, विजय सिंह, उमेश पारीक भी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *