जैसलमेर मंत्री संजय शर्मा का जैसलमेर में भव्य अभिनंदन, राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने किया सम्मान*

चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो जैसलमेर *मंत्री संजय शर्मा का जैसलमेर में भव्य अभिनंदन, राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने किया सम्मान*

*जैसलमेर -*

*संजय शर्मा के जैसलमेर आगमन पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा द्वारा स्थानीय सर्किट हाउस में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विप्र समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।*

*राजस्थान सरकार में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभागों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा का स्वागत राजस्थान ब्राह्मण महासभा जैसलमेर के जिला अध्यक्ष डॉ. एस. के. दुबे के नेतृत्व में माल्यार्पण कर किया गया। महासभा के नगर अध्यक्ष सुरेश चूरा ने साफा पहनाकर सम्मानित किया, वहीं पुष्करणा न्याति ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल किशोर ओझा ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी. पी. दाधीच ने भगवान परशुराम अर्पणा ओढ़ाकर मंत्री शर्मा का अभिनंदन किया।*

*इस अवसर पर रविन्द्र छंगाणी, अनिल बिस्सा, कमलेश छंगाणी, जुगल किशोर बोहरा, प्रमोद छंगाणी, धर्मेंद्र आचार्य, अरुण पुरोहित, भंवरलाल जोशी, मधुसूदन व्यास, महेश चूरा, यादव पुरोहित आजाद व्यास कैलाश बिस्सा, लक्ष्मीनारायण श्रीमाली, प्रेम प्रकाश बिस्सा, उपेंद्र आचार्य, गिरिराज गज्जा, जितेंद्र छंगाणी, सुरेन्द्र जोशी सुरेश व्यास जयदीप बिस्सा, प्रथमेश आचार्य, दिलीप चूरा, महेश वासु, बाबूलाल शर्मा तथा विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र व्यास सहित अनेक समाजबंधुओं ने माल्यार्पण कर मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।*

*अपने संबोधन में मंत्री संजय शर्मा ने समाजजनों के स्नेह और सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “समाज द्वारा दिए गए इस आत्मीय सम्मान का मैं सदैव ऋणी रहूंगा। समाज के योग्य किसी भी कार्य को मैं प्राथमिकता से पूरा करने का प्रयास करूंगा।”*

*उन्होंने पुष्करणा न्याति ट्रस्ट के छात्रावास हेतु भूमि आवंटन की लंबित फाइल के संबंध में संबंधित मंत्री एवं अधिकारियों से तुरंत चर्चा कर सकारात्मक सिफारिश की। इस घोषणा पर उपस्थित समाजबंधुओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए मंत्री शर्मा का आभार जताया।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *