बाड़मेर शहर के व्यस्तम चौराहे पर दिनदहाड़े व्यापारी पर जानलेवा हमला।

शहर के व्यस्तम चौराहे पर दिनदहाड़े व्यापारी पर जानलेवा हमला।
बाइक सवार 2 युवकों ने लोहे की रॉड से व्यापारी प्रवीण अग्रवाल पर ताबड़तोड़ हमला कर हाथ-पांव तोड़ दिए। हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला पैसों के लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है।
हैरानी की बात यह रही कि घटना के करीब 40 मिनट बाद तक भी पुलिस मामले से अनभिज्ञ रही। व्यस्त इलाके में हुई इस वारदात से व्यापारियों और आमजन में भय और आक्रोश का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *