जैसलमेर *जैसलमेर में नई ऊर्जा के साथ प्रशासनिक नेतृत्व की शुरुआत*

*जैसलमेर में नई ऊर्जा के साथ प्रशासनिक नेतृत्व की शुरुआत*

*अनुपमा जोरवाल ने संभाला जिला कलक्टर का कार्यभार*

जैसलमेर, 16 अप्रैल। भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी अनुपमा जोरवाल (आईएएस) ने गुरुवार को जैसलमेर जिले की 67वीं जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के रूप में पदभार ग्रहण किया। उनके कार्यभार संभालते ही जिले में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को नई दिशा एवं गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत जिला कलक्टर जोरवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चर्चा कर प्रशासनिक गतिविधियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन से जुड़े कार्यों में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

पूर्व में समग्र शिक्षा अभियान, राजस्थान, जयपुर में परियोजना निदेशक के रूप में सेवाएं दे चुकी जोरवाल का जैसलमेर से पूर्व अनुभव भी रहा है, जिससे उन्हें जिले की आवश्यकताओं एवं चुनौतियों की गहन समझ है।

उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन विकास को गति देना, आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना एवं आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना उनकी कार्यशैली का प्रमुख हिस्सा रहेगा।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर परसाराम सैनी, उपखण्ड अधिकारी सक्षम गोयल, सहायक कलक्टर रोहित वर्मा एवं सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क प्रवीण प्रकाश चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो जैसलमेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *