TONK // जुलाई में पहली बार बीसलपुर बांध के खुले गेट, पूजा-पाठ के साथ ऐतिहासिक लम्हा

TONK

TONK // राजस्थान की जीवनरेखा बीसलपुर बांध लबालब, विधिवत पूजा के बाद खोला गया एक गेट

TONK
TONK

राजस्थान की लाइफलाइन, प्रदेश की प्रमुख सिंचाई व पेयजल परियोजना बीसलपुर बांध की भराव क्षमता पूर्ण होने पर विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर बीसलपुर बांध का 1 गेट खोला गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि अत्यंत हर्ष का विषय है कि बीते 27 वर्षों में पहली बार जुलाई माह में बाँध के द्वार खोले गए हैं।

TONK
TONK

इस ऐतिहासिक क्षण की महत्ता को बढ़ाते हुए, विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक अनुष्ठानों के बाद ही बाँध के द्वार खोले गए, जो समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और प्रकृति के प्रति आदरभाव को दर्शाता है।

प्रदेश के सवा करोड़ से अधिक नागरिकों की प्यास बुझाने वाले इस बांध के गेट खुलने से आमजन में हर्ष की लहर है जल के बेहतर प्रबंधन के लिए माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूर्ण संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। इस अवसर पर देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान,जिला प्रमुख सरोज बंसल, जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा, प्रधान बनवारी जाट, जयपुर सहप्रभारी नरेश बंसल, प्रशासनिक अधिकारी एव आमजन उपस्थित रहे।

https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

BIKANER// जिला कलेक्टर ने एनएचएआई अधिकारियों को जैसलमेर रोड़ पर अतिक्रमण हटाने के दिए सख्त निर्देश

TONK// सचिन पायलट धन्ना तलाई ड्रेनेज सिस्टम का शिलान्यास करने के लिए पहुँचे धन्ना तलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *