TONK // भाजपा ने टोंक में मनाया संविधान हत्या दिवस, अविनाश गहलोत बोले – आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय

TONK – भारतीय जनता पार्टी टोंक द्वारा आपातकाल को संविधान हत्या दिवस के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में अग्रवाल धर्मशाला में मनाया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत,देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना का आतिथ्य मिला। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय और लोकतंत्र का धब्बा है। गहलोत ने कहा कि जिन लोगों ने आपातकाल लगाया वे इस कलंक से कभी मुक्त नहीं हो सकते है।

कार्यक्रम मे देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी। उस दौर में निरपराध लोगों को जेलों में बंद कर दिया गया था। लेकिन लोकतंत्र सेनानी लोकतंत्र की रक्षा के लिए अडिग रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि आपातकाल लगाया जानेवाला दिन, 25 जून सभी को याद दिलाता है कि कांग्रेस सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है। वह आपातकाल नहीं बल्कि कांग्रेस का अन्यायकाल था।
इस अवसर पर निवाई विधायक रामसहाय वर्मा,प्रदेश प्रवक्ता सरिता गैना, जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, शंकर लाल ठाडा, सतीश चंदेल, प्रभु बाडोलिया, विष्णु शर्मा, संतकुमार जैन, दीपक संगत, रामनिवास गुर्जर, प्रधान बनवारी जाट, भरत लाल सैनी, शैलेन्द्र चौधरी, नंदलाल छान, प्रधान काबरा, हंसराज धाकड़, बबलू टैंकर, लोकेश गुप्ता, कमलेश यादव, गणेश सैनी, तरुण टिक्किवाल, राधेश्याम चांवला, दशरथ भाटी, बलवंत मराठा,
रत्तीराम पहाड़िया,शम्भू शर्मा, पिंटू बना,बाबू लाल शर्मा,रमेश गढ़वाल,राजेन्द्र राणावत, मंडल अध्यक्ष धोलू गुर्जर,ममता साहू, विनोद माहुर, महावीर गुर्जर, सुभाष सैनी, रामकिशन गुर्जर, सुरेश काचरिया ,हनुमान बैरवा, मनीष सिसोदिया, शिवराज गोरा, ममता जाट, बीना छामुनिया, अंजलि गुप्ता, पांचू लाल सैनी, महेंद्र सिरोठा, सुनील भारत, राजेश शर्मा, शकुंतला वर्मा और महेश शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
BIKANER // कलेक्टर ने शिविरों का निरीक्षण कर दी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने की हिदायत
BANSWARA // गिरफ्तारी के बाद किडनैपर ने किया गला काटने का प्रयास
CHITTORGARH // तीन साल से फरार 20 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार