BADI // बाड़ी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व जागरूकता कार्यक्रम

BADI

BADI // भाजपा बाड़ी मंडल ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित किया योग जागरूकता कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

BADI
BADI

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर बाड़ी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा बाड़ी मंडल द्वारा योग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वंदना शिवहरे ने योग को आत्मिक और शारीरिक संतुलन का माध्यम बताते हुए कहा कि “योग से जीवन में जागरूकता बढ़ती है, और चिंता, थकान तथा बेचैनी कम होती है।” उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

BADI
BADI

कार्यक्रम संयोजक सतीश प्रजापति ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिवस लोगों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

BADI
BADI

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष वंदना शिवहरे, भरतपुर मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना, जिला मंत्री नंदकिशोर शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश मामा, संयोजक सतीश प्रजापति, रामकुमार कुशवाहा, धनंजय शर्मा, नरेश यादव, नितिन शर्मा, मनोज कोहली, प्रदीप भारद्वाज, नाजिया खान सहित अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बाड़ी से आशीष शर्मा की रिपोर्ट

JAIPUR // ABCD फिल्म के एक्ट्रेस लॉरेन गॉटलिब ने की टोबियस जोन्स से शादी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *