BIKANER // बीकानेर में नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू: नो-पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर ₹800 जुर्माना

BIKANER

BIKANER // SP कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश पर मुख्य मार्गों और चौराहों पर सख्ती, ट्रैफिक जाम रोकने के लिए उठाया कदम

BIKANER
BIKANER

बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशानुसार बीकानेर शहर के मुख्‍य मार्ग एवं चौराहे सार्दुल सिंह सर्किल, गंगानगर सर्किल, पंचशती सर्किल, जूनागढ के पास, पंचशती सर्किल से मूर्ति सर्किल तक, व्यास कॉलोनी, जयपुर रोड से हल्दीराम प्याउ, हल्दीराम प्याउ से करमीसर फांटा तक के क्षेत्र में यातायात व्यवस्था एवं यातायात जाम से मुक्त करने के लिए नई यातायात व्यवस्था लागू की गई है।

BIKANER
BIKANER

शहर में यातायात व्यवस्था के लिए मुख्‍य मार्ग एवं चौराहे तक के क्षेत्र में चौपहिया वाहन चालकों के द्वारा अपना वाहन नो पार्किंग क्षेत्र या सडक आम पर खडा कर दिया जाता है। जिससे कई बार यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिससे आमजन को काफी परेशानी होती है।

नो पार्किंग में खडे चौपहिया वाहन को यातायात शाखा परिसर बीकानेर में लाने की कार्यवाही के दौरान यातायात शाखा बीकानेर से भी पुलिसकर्मी की मौजूदगी रहेगी। नो पार्किंग क्षेत्र में खडे चौपहिया वाहन को लाने के दौरान नगर निगम बीकानेर के द्वारा 600 रुपये एवं यातायात पुलिस बीकानेर के द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के नियमों के अनुसार 200 रुपये नो पार्किंग जुर्माना वसूला जायेगा।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बीकानेर से शिव तवानिया की रिपोर्ट

BADI // बाड़ी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले भाजपा ने मनाया योग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *