ALWAR // अलवर में जल संरक्षण पर मीडिया राउंड टेबल आयोजित, आमजन की भागीदारी से बढ़ेगा भूजल स्तर

अलवर में 13 जून को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा जल संरक्षण व भूजल स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत आज सूचना केंद्र PRO कार्यालय में मीडिया राउंड टेबल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मीडिया राउंड टेबल कार्यक्रम में जिला परिषद के अधिशासी अभियंता नरेगा नरेंद्र सिंह लाखीवाल ने बताया कि जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जन भागीदारी की आवश्यकता के मद्देनजर राज्य सरकार ने वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान संचालित किया है।
इस अभियान के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित अभियान में परंपरागत जल संरक्षण संरचनाओं जैसे टांके, बावड़ी, जोहड, कुएं व तालाब इत्यादि के जीर्णोद्धार एवं साफ-सफाई कार्य किए जा रहे है। इसके अलावा वर्तमान में प्रचलित रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, अमृत सरोवर, मैजिक पिट, सोख्ता गड्डा, रिचार्ज सॉफ्ट इत्यादि का सरकार द्वारा निर्माण कर जल संरक्षण एवं संचयन का कार्य किया जा रहा है। इसके माध्यम से आमजन की अभियान में सहभागिता लगातार बढ़ रही है। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने भी जल संरक्षण एवं संचयन के लिए अपने अनुभव एवं सकारात्मक सुझाव साझा किए। मीडिया कर्मियों ने अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग हेतु सकारात्मक सहमति व्यक्त की। बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद रहे।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
अलवर से शक्ति सिघ प्रजापति की रिपोर्ट
ALWAR // अलवर में रैबारी समाज के छात्रों के लिए नहीं है हॉस्टलALWAR // अलवर में रैबारी समाज के छात्रों के लिए नहीं है हॉस्टलRAJASTHAN // आज 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट