KHAIRTHAL // भिवाड़ी से चित्रा शर्मा समेत कई भाजपा पदाधिकारी जयपुर कार्यशाला में हुए शामिल

खैरथल जिले के भिवाड़ी से कार्यशाला की जिला सह संयोजक व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चित्रा शर्मा भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश रावत व अभय बिधूड़ी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए।

कार्यशाला में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड सहित अन्य भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

कार्यशाला में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड ने बताया की भारतीय जनता पार्टी द्वारा 21 से 31 मई, 2025 तक देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस दौरान कार्यशाला में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह , मुख्य वक्ता शिवशक्ति नाथ बक्शी , महिला बाल विकास मंत्री मंजू बाघमार, प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा जी, प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला , भूपेंद्र सैनी , पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा, सरोज प्रजापति और जगत नारायण जोशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
खैरथल तिजारा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट
KHAIRTHAL-TIJARA // पीएफ बकाया को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, नगर की सफाई व्यवस्था चरमराई
BIKANER // हीटवेव से बचाव हेतु चिकित्सा सुविधाओं की सुनिश्चित व्यवस्था के निर्देश