Banswara//बांसवाड़ा बाल संप्रेषण गृह से चार किशोर फरार बालसंप्रेषण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक

Banswara

Banswara//बांसवाड़ा बाल संप्रेषण गृह से चार किशोर फरार बालसंप्रेषण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक

Banswara
Banswara

Banswara//चारों पर नाबालिग से ज्यादती, लूट और चोरी का आरोप

Banswara//बांसवाड़ा जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय बाल संप्रेषण गृह से शुक्रवार देर रात एक बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है। यहां विधि से संघर्षरत चार किशोर कमरे की दीवार में छेद कर फरार हो गए। इस घटना से बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।जानकारी के अनुसार, फरार हुए चारों किशोर विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में बाल संप्रेषण गृह में रखे गए थे। उन्होंने भागने की योजना को बड़ी चालाकी से अंजाम दिया। फरार होने से पहले किशोरों ने कमरे में लगे सी सी टी वी कैमरे पर कपड़ा डाल दिया, ताकि उनकी गतिविधि कैद न हो सके।

इसके बाद उन्होंने किसी औजार की मदद से कमरे की दीवार में छेद किया और फिर दीवार पर लगे तारों को काटकर वहां से भाग निकले।घटना की जानकारी शनिवार सुबह कर्मचारियों के जागने पर हुई, जब उन्होंने किशोरों को उनके कमरों में नहीं पाया और दीवार में छेद देखा। तत्काल इसकी सूचना बाल संप्रेषण गृह के अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को दी गई।डीएसपी गोपीचंद मीणा ने बताया कि किशोरों के फरार होने की सूचना विभिन्न थानों में दे दी है और उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के इलाकों में और किशोरों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। हालांकि, घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है

https://www.facebook.com/

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://x.com/home

Alwar//अलवर में आयोजित राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ

Baran//बाराँ जिला कलेक्टर ने किया कुश्ती स्थल का जायजा

alwar//अलवर के सरिस्का क्षेत्र से निकलने वाला एलिवेटेड रोड को लेकर कुशालगढ़ में किसानों की हुई बैठक

Tonk//भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने टोंक के भाजपा पार्टी कार्यालय में झंडा फहराया।

Banswara//श्री राम मंदिर गढ़ी में हुआ सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *