बेटे ने पिता का गला काटा, मौत:लकड़ी काटने वाले गंडासे से 6 बार वार किए, पिता नींद में सोया था,

अलवर शहर में चोर डूंगरी के पास रामकृपाल नगर में मंगलवार रात बेटे ने ही गहरी नींद में सो रहे पिता का गला काट दिया। लकड़ी काटने वाले गंडासे से 6 बार गले ही गले पर वार किए। पिता का शहव चारपाई पर पड़ा मिला। गंडासा भी चारपाई के नीचे पड़ा मिला। मृतक के साले ने पुलिस को शिकायत दी। उसके बाद पिता की हत्या के आरोपी नाबालिग बेटे को पुलिस ने निरुद्ध कर लिया है। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बेटे ने पिता की हत्या करने का कोई कारण नहीं बताया। पुलिस पूछताछ में लगी है। हत्या के समय बाप-बेटे ही घर पर थे। मृतक की अपने भाई की शादी में पत्नी पीहर गई थी।

अरावली विहार थाने के SHO रामेश्वर दयाल ने बताया कि डीग के मालूकी गांव निवासी रोहिताश्व कुमार ई-रिक्शा चलाता है। जिसका परिवार चोर डूंगरी के पास रामकृपाल नगर में किराए के मकान में रहता है। मंगलवार रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि एक कमरे में व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर आने पर मृतक रोहिताश्व के साले कालू ने बताया कि रोहिताश व उसका नाबालिग बेटा ही घर पर थे। बेटा उसका भांजा लगता है। उसी ने फोन कर बताया था कि मामा घर जाकर पापा को बचा लो। यहां आकर देखा तो रोहितश लहुलूहान था। जिसका गला कटा हुआ था।

साले की शादी से 8 जून को ही आया था पुलिस का पता चला कि मृतक रोहिताश के साले की 7 जून को शादी थी। पूरा परिवार शादी में गया था। लेकिन 8 जून को रोहिताश व उसका बेटा वापस अलवर आ गए थे। उसकी अगली ही रात 9 जून को करीब 9 बजे के आसपास रोहिताश घर पर आकर सो गया। उसके नींद में सोने के बाद बेटे ने गंडासे से गला का काट दिया। एक नहीं करीब 6 बार वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में पुलिस ने आरोपी को निरुद्ध कर लिया। लेकिन आरोपी बेटे ने यह नहीं बताया कि पिता की हत्या क्यों की। वह पुलिस को बार-बार यही बता रहा है कि उसे पता नहीं है क्यों मार दिया। वह एक बार पहले बिना किसी कारण के घर के छत से भी नीचे कूद गया था।

मामा को फोन कर बोला- “पापा को बचा लो” इस पूरे मामले में एक हैरान कर देने वाला मोड़ तब आया जब मृतक के साले (कालू) ने पुलिस को अहम जानकारी दी। पूछताछ में सामने आया कि वारदात के वक्त कालू मौके के आसपास ही मौजूद था। उसने मृतक के बेटे को रात में वहां देखा था। हत्या करने के बाद आरोपी बेटे ने खुद ही अपने मामा (कालू) को फोन किया और कहा, “पापा को बचा लो।” जब तक लोग मौके पर पहुंचे, रोहिताश्व की मौत हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *