TONK // जिला प्रमुख सरोज बसंल की अध्यक्षता में पंचायत एवं विकास विभागों की समीक्षा बैठक

टोंक में सरोज बसंल जिला प्रमुख, जिला परिषद, की अध्यक्षता में प्रशासन एवं स्थापना स्थाई समिति की बैठक जिला प्रमुख के कक्ष में आयोजित की गई। जिसमें ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायत राज विभाग तथा हस्तानांतरित पांच विभाग यथा शिक्षा, कृषि, महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्या एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी। जिन ग्रामों में पानी भरा हुआ है उनमें मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु एमएलओं छिडकाव करने के निर्देश जारी किये गये।

वर्षा ऋतु को देखते हुए सभी विधालयों की छतों एवं शौचालयों की साफ सफाई हेतु जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक, टोंक को निर्देशित किया गया एवं आपदा प्रबंधन से 995 विधालयों के मरम्मत का प्रस्ताव जिला कलेक्टर द्वारा भिजवाने के उपरान्त यदि कोई विधालय अभी शेष बचा हो तो द्वितीय फेज में प्रस्ताव बनाकर जिला कलेक्टर, टोंक भिजवाने हेतु भी जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा टोंक को निर्देशित किया गया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय मोरला के अतिरिक्त कक्षा-कक्ष निर्माण कार्य का यथाशीघ्र भुगतान करवाने, राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय राहोली की टूटी हुई बाउण्ड्रीवाल करवाने, राजकीय उच्च माध्यमिक पारली एवं कलमण्डा विधालयों की मरम्मत हेतु आपदा प्रबंधन विभाग को प्रस्ताव भिजवाने हेतु मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ,टोंक को निर्देशितकिया गया।
https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
