JAIPUR // दुष्कर्म की धमकी देकर लाखों ऐंठने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार, ₹2.22 लाख बरामद

JAIPUR

JAIPUR // चित्रकूट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्लैकमेलिंग करने वाली मीतू पारीक और इंदु वर्मा रंगे हाथों पकड़ी गईं

JAIPUR
JAIPUR

JAIPUR – जयपुर के चित्रकूट पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी देकर रुपये ऐंठने वाली दो शातिर महिलाओं को किया गिरफ्तार। आरोपी महिलाओं के कब्जे से पीड़ितों से अवैध वसूली की राशि के दो लाख 22 हजार रुपए किए बरामद। चित्रकूट थाना अधिकारी अन्तिम शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा वैशाली नगर के कैफै कॉपी सुत्रा में पुलिस टीम सिविल ड्रेस में तैनात किए गए। जैसे ही आरोपी महिलाओ ने कैफै में आकर परिवादी से चैक प्राप्त किए। उसी समय थाना चित्रकूट की टीम ने उन्हें रंगे हाथों किया गिरफ्तार। मौके पर ही चैक की बरामदगी की गई।

प्रकरण में आरोपी महिला मीतू पारीक व इन्दु वर्मा को गिरफ्तार किया गया। मीतू पारीक के पर्स से दो लाख 22 हजार रुपए की रकम बरामद की गई। जो वह पुर्व में परिवादी से लिए गए। सात लाख रुपए में से इन्दु वर्मा को उसका इस्सा देने वाली थी। अन्य बड़े पैसे वाले लोगों को भी बनाया सैक्सटासन का शिकार। पचास लाख रुपए से शुरू होती थी डिमांड। आरोपी महिलाओं से अन्य खुलासे किए जाने हेतु पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

जयपुर से जयपाल सिंह राठौड़ की रिपोर्ट

BIKANER // अवैध शराब पर सख्त हुए संभागीय आयुक्त, लाइसेंस रद्द करने के निर्देश

BIKANER // बीकानेर में जल शक्ति अभियान की समीक्षा: केंद्रीय अधिकारियों ने लिया फीडबैक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *