KHAIRTHAL-TIJARA // जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने फूल बाग व चोपानकी थाने का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिया विशेष जोर

KHAIRTHAL-TIJARA

KHAIRTHAL-TIJARA // भिवाड़ी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था का लिया जायजा, थानों में व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए निर्देश

KHAIRTHAL-TIJARA
KHAIRTHAL-TIJARA

खैरथल-तिजारा, 23 मई। जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने शुक्रवार को फूल बाग थाना भिवाड़ी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था, सुरक्षा उपायों और पुलिस संसाधनों की व्यापक समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पुलिस बटालियन से सलामी ली और तत्पश्चात थाना परिसरों का भ्रमण किया।

उन्होंने बंदीगृह, मालखाना, रिकॉर्ड शाखा और शिकायत कक्ष जैसी प्रमुख इकाइयों का निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई, सुरक्षा और व्यवस्थापन पर संतोष व्यक्त करते हुए कुछ सुधारात्मक निर्देश भी दिए कलेक्टर ने थाने में दर्ज होने वाले प्रमुख आपराधिक मामलों की प्रकृति की जानकारी ली और हाल ही में दर्ज मामलों की प्रगति एवं समाधान स्थिति पर विशेष ध्यान केंद्रित किया।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://x.com/rajsthan15735

उन्होंने पुलिस बल की उपलब्धता, तैनाती, रिक्त पदों की स्थिति और उनकी भरती प्रक्रिया की भी समीक्षा की निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

खैरथल तिजारा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

BADI // दुर्गा वाहिनी की बहिनें शौर्य प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *