जनकल्याण योजनाओं के प्रभावी प्रचार हेतु पत्रकारों से संवाद
शम्भू दयाल व्यास, ब्यावर
ब्यावर 23 अप्रैल जिले के विजयनगर कस्बे में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रमुख मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी, ब्यावर सतीश सोनी ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी पहल का व्यापक और प्रभावी प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करना रहा।
बैठक के दौरान मीडिया की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया। इस अवसर पर सोनी ने कहा कि सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिए उनकी जानकारी का आमजन तक समय पर और सही रूप में पहुंचना आवश्यक है। साथ ही तहसील स्तर पर संचालित विकास कार्यों की सफल कहानियों (सक्सेस स्टोरी) को भी प्रमुखता से प्रकाशित करने की आवश्यकता बताई।
इस अवसर पर पत्रकार प्रेमचंद पीपाड़ा, टीकम, महावीर, जितेंद्र मुणोत, अनिल जांगिड़, राजेंद्र सेन, सतीश लुणावत एवं गौरव व्यास सहित अन्य पत्रकार व मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।
अंत में बिजयनगर के पत्रकार साथियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।
