भास्कर समाधान’ के 12 दिन: जोधपुर से मिलीं 1200 समस्याएं:अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही जनता की आवाज, लोगों की लंबित समस्याओं का हुआ समाधान

जोधपुर में दैनिक भास्कर एप के ‘भास्कर समाधान’ को लॉन्च हुए 12 दिन पूरे हो गए हैं। इस दौरान जोधपुर से ‘भास्कर समाधान’ पर लोगों ने बुनियादी जरूरतों से जुड़ी 1200 समस्याएं पोस्ट कीं। विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और जन प्रतिनिधियों की मदद से इनमें से 136 बड़ी समस्याओं का समाधान भी हो चुका है। वहीं अन्य समस्याओं पर अधिकारी समाधान करवाने में जुटे हुए हैं।

जोधपुर शहर से सबसे ज्यादा शिकायतें पानी, सड़क, सफाई, बिजली और सीवरेज को लेकर सामने आईं। इनमें पानी से जुड़ी 29, बिजली से संबंधित 69, सफाई की 19, खराब सड़क की 12 और सीवर लाइन से संबंधित करीब 10 बड़ी समस्याओं का हल ‘भास्कर समाधान’ से हो चुका है। वहीं स्ट्रीट लाइट, बेसहारा पशुओं और कचरा प्रबंधन से जुड़े मामलों में भी समाधान हुआ है।

जोधपुर में ‘भास्कर समाधान’ आम जनता और प्रशासन के बीच के फासले को कम करने का काम कर रहा है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां लोग अपनी समस्या सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं। अधिकारियों की निगरानी में लगातार समाधान होने से लोगों की लंबित समस्याओं का भी हल मिल रहा है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता से विभागीय जवाबदेही भी बढ़ी है।जोधपुर के कृषि मंडी सर्किल, मदेरणा से विशाल सिंह ने कचरे की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि उनके घर के सामने ही डंपिंग स्टेशन बना हुआ है। जिससे बीमारी और जानवरों के घर में आने का डर बना रहता है। इस पर कार्रवाई करते हुए सफाई प्रभारी सुरेश चंद्र ने समस्या का समाधान करवा दिया है।शहर के मंडोर रोड से राजमोहन सक्सेना ने स्ट्रीट लाइट न जलने की समस्या पाेस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि वार्ड 64 के पोल संख्या 411 पर लगी स्ट्रीट लाइट कई दिनों से खराब पड़ी है। समस्या के सामने आने पर विभाग ने स्ट्रीट लाइट ठीक करवा दी है। यूजर ने समाधान होने की जानकारी खुद पोस्ट पर कमेंट कर दी।दैनिक भास्कर एप के ‘भास्कर समाधान’ पर शहर के वार्ड 3 के कबीर नगर से हेमसिंह गहलोत ने बिजली विभाग से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि डुंगरिया महादेव मंदिर के आगे जलीय बेरा गांव, सूरसागर में दो दिन से बिजली का एक खम्भा गिरा हुआ है। लेकिन शिकायत के बावजूद विभाग ने इसे ठीक नहीं किया है।

जोधपुर की वीरेन्द्र नगर कॉलोनी से विजय ने पोस्ट कर टूटी सड़क और जलभराव की शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में बनी हुई सीसी रोड जगह–जगह से टूटी और जर्जर हालत में है। गड्‌ढों में पानी भरने से जलभराव हो गया है। जिससे घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने समाधान की अपील की है।

मंडोर रोड से विजय ने उनकी गली में निगम की ओर से कचरा पात्र रखने की अपील की है। उन्होंने अपनी समस्या बताते हुए लिखा कि लोग डस्टबिन न होने की वजह से यहां वहां कचरा फेंक जाते हैं जो पूरी गली में खुले में पड़ा रहता है। गली में सफाई भी नियमित रूप से नहीं होती।लक्ष्मीकांत जोशी मार्ग, गणपति नगर से रघुवीर तत्ववेदी ने पोस्ट कर बताया कि उनके एरिया कि गटर लाइन हर दूसरे दिन जाम हो जाती है। कारण हौदी के बीच की दूरी 100 फीट है। बीच में दूसरी हौदी बनाने के लिए निगम आनाकानी कर रहा है। हौदी जाम होने से सारी गंदगी पास स्थित पार्क के एक हिस्से में जमा हो जाती है।भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *