TONK// आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याण पर्व मनाया

TONK// आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याण पर्व मनाया

भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याण पर्व मनाया
भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याण पर्व मनाया

TONK// श्री दिगंबर जैन नसिया अमीरगंज टोंक में वात्सल्य वारिधि आचार्य 108 वर्धमान सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में जैन धर्म के 24 तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष कर कल्याण पर्व बड़े धूमधाम से एवं हर्ष उल्लास के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर स्वामी की पूजा अर्चना करके निर्वाण कांड बोलकर निर्वाण मोदक चढ़ाया । प्रवक्ता पवन कंटान ने बताया कि प्रातकाल इस पावन अवसर पर भगवान महावीर स्वामी पर अभिषेक शांतिधारा की क्रियाएं संपन्न हुई उसके पश्चात आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज पूजा अर्चना की गई इससे पूर्व आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज के ससंघ ने चातुर्मास निस्ठापन की क्रियाएं संपन्न की भगवान महावीर स्वामी की मोक्ष कल्याणक महोत्सव के अवसर पर महिलाओं ने जैन नसिया परिसर में जगह-जगह रंगोली मांडने सजाए एवं शाम को परिसर में अनेक दीपकों जगमग जगमग रोशनी हुई। बाद में आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज की 108 दीपक से आरती की गई ।

TONK// आचार्य श्री ने सभी श्रद्धालुओं को हाथ उठाकर सबको मंगल आशीर्वाद प्रदान किया । गुरुवार को प्रातः काल 7:00 बजे 6 मुख्य कलश बैड बाजे के साथ घर-पर मंगल कलश स्थापित किए जाएंगे।

 

इस मौके पर चातुर्मास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष भागचंद फुलेता कार्यकारी अध्यक्ष धर्मचंद दाखिया मंत्री राजेश सर्राफ सह मंत्री धर्मेंद्र पासरोटियां कमल सर्राफ विनोद सर्राफ ,सुमित दाखीया, अशोक झिराना लालचंद फूलता आदि लोग मौजूद रहे ।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

https://www.instagram.com/thechanakyatvrajasthan15/

RAJSAMAND// सांसद खेल महोत्सव-2025 : गाँव-गाँव दिखेगा खेलों का जुनून, युवा दिखाएंगे प्रतिभा का जज़्बा, तैयारियां जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *