TONK // आत्मनिर्भर भारत अभियान एवं नेक्स्ट जन जीएसटी रिफॉर्म की कार्यशाला

TONK // कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प और नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार

TONK
TONK

TONK – भारतीय जनता पार्टी टोंक द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान एवं नेक्स्ट जन जीएसटी रिफॉर्म की कार्यशाला केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा के आथित्य व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई। कार्यशाला में आत्मनिर्भरता, स्वदेशी उत्पादों के उपयोग एवं कर सुधारो पर विस्तृत चर्चा हुई। कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प और नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार, भारत की आर्थिक प्रगति के लिए मील का पत्थर सिद्ध होंगे।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दिए गए आत्मनिर्भर भारत के मूलमंत्र और वर्तमान कर सुधारों ने आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है।आत्मनिर्भर भारत ही विकसित भारत का आधार है।उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य देश को आर्थिक रूप से मजबूत और स्वावलंबी बनाना है। स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर भारत को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सकता है ।

TONK
TONK

इसमें व्यापार सुधार, कर सुधार और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देना शामिल है।आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तभी सफल होगा जब समाज का प्रत्येक वर्ग इसमें सक्रिय भागीदारी निभाएगा।भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि जीएसटी सुधार न केवल व्यापारियों और उद्यमियों के लिए लाभकारी होंगे, बल्कि कर प्रणाली को अधिक सरल और जनता के अनुकूल बनाए है।उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधार से व्यापारियों और उद्यमियों को जहाँ कर प्रणाली की जटिलताओं से मुक्ति मिली है वहीं उपभोक्ताओं को भी वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में स्थिरता का लाभ प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी का विजन देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भाजपा कार्यकर्ताओं की है।

आत्मनिर्भर भारत अभियान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने का कार्य करेगा ।देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि जीएसटी सुधारो से गरीब व मध्यम वर्ग को बड़ा लाभ मिला है। जिससे घरेलू सामान और अधिक सुगमता से उपलब्ध होंगे।आत्मनिर्भर भारत अभियान देश के प्रत्येक नागरिक को आत्मनिर्भरता के संकल्प से जोड़ने का माध्यम बनेगा।कार्यशाला में पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया,प्रधान बनवारी जाट,रामावतार लांगड़ी,,महेन्द्र सिरोठा,तरुण टिक्किवाल,राजेश मंगल,वैभव पाटनी,जिला उपाध्यक्ष प्रधान काबरा, बबलू टैंकर, राजेश शर्मा, रमाकांत शर्मा,जिला मंत्री नीलिमा आमेरा,राधेश्याम चांवला,हरिराम यादव, प्रवक्ता विजय मालवानी,पूर्व प्रधान खेमराज मीणा, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव,सह प्रभारी हेमंत सैनी, सोशल मीडिया प्रभारी गणेश सैनी, सह प्रभारी बलवंत मराठा, आईटी संयोजक लोकेश गुप्ता, सह प्रभारी आरव सिसोदिया, शम्भू शर्मा, मोनिका जैन, मंडल अध्यक्ष नन्दलाल छान, धर्मराज गुर्जर, भगवान सैनी,विष्णु चांवला,सुरेश काचरिया, अंजलि गुप्ता, पंकज पहाड़िया, रामकेश मीणा, नरेंद्र चोपडा, हेमराज असवार, सोनु परिडवाल ,अनिल कासलीवाल, देवराज गुर्जर, सहित अन्य मौजूद रहे।

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

RAJSAMAND// संपर्क पोर्टल, ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *