TONK // राष्ट्रीय संगठन की टोंक जिला शाखा के चुनाव

TONK // राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संगठन टोंक के त्रिलोक शर्मा जिलाध्यक्ष बने

TONK
TONK

भारत देश में डाकघर अभिकर्ताओं के रजिस्टर्ड राष्ट्रीय संगठन की टोंक जिला शाखा के चुनाव केन्द्रीय पर्यवेक्षक अभिषेक शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व चुनाव अधिकारी गिरिराज गुप्ता राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष की देखरेख में सम्पन्न हुए। इसमें
जिलाध्यक्ष त्रिलोक शर्मा उपाध्यक्ष जिनेंद्र जैन, कमल पारीक, योगेश साहू, सचिव कृपानारायण मिश्रा, कोषाध्यक्ष बीना जैन व संगठन मंत्री शकुंतला जैन को सर्वसम्मति से चुना गया। वरिष्ठ अभिकर्ता राम स्वरूप पंचोली तथा दुर्गा शंकर शर्मा को संरक्षक बनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव पी के जैन, प्रदेश कार्यकारिणी में टोंक जिला प्रतिनिधि पवन गट्टी, जयपुर जिलाध्यक्ष हेमलता जैन, पंकज सैनी, कुलदीप विजय रेखा, प्रेमलता, अरशद, शंकर, गिरधारी सहित जिले भर से आये साठ से अधिक अल्पबचत अभिकर्ता उपस्थित रहे। केंद्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों का मार्गदर्शन मिला। संगठन में 9 गोल्ड आजीवन व 6 सिल्वर सदस्य नये बनाये गए।

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष त्रिलोक शर्मा ने सभी का आभार अभिव्यक्त करते हुए कहा कि डाकघर की ऐसी योजनाएं जिनमे अभिकर्ताओं को कमीशन नहीं मिलता उनमें भी कमीशन मिले इसकी सरकार से केन्द्रीय नेतृत्व के साथ मिलकर कोशिश की जाएगी और जिले में संगठन की सदस्यता वृद्धि का प्रयास किया जाएगा।

https://x.com/tv_chanaky5736

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

RAJSAMAND // वन विभाग की टीम ने मानवता की पेश की मिसाल: कुएं में गिरी नीलगाय को निकालकर सुरक्षित जंगल में छोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *