TONK // एक पेड़ मां के नाम‘‘ कार्यक्रम आयोजित

TONK // हरियालों राजस्थान महाअभियान के तहत ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ कार्यक्रम आयोजित

TONK
TONK

टोंक जिले की धार्मिक नगरी डिग्गी में प्रदेश सरकार के हरियालों राजस्थान महाअभियान के तहत ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ कार्यक्रम आयोजित किया गया। डिग्गी नगरपालिका के कुरथल रोड़ स्थित ‘‘श्री कल्याण वन‘‘ में आयोजित भव्य कार्यक्रम में भारत सरकार के केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने शिरकत की। उन्होंने सिंदूर के पौधे का रोपण किया। उनके साथ प्रदेश सरकार कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी भी मौजूद रहे। इस महाअभियान में एक दिन में एक साथ 25 हजार पौधे लगाकर हरित राजस्थान और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़े। उन्होंने प्राकृतिक खेती पर जोर देते हुए कहा कि धरती की क्षमता के आधार पर किसान पेस्टीसाइड का उपयोग करें। इससे धरती को बंजर होने एवं मानव को कई गंभीर बीमारियों के खतरों से बचाया जा सकेगा।

TONK
TONK

यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने नवरात्रा से जीएसटी की दरों में बदलाव करके आमजन को बड़ी राहत दी है। इससे हर तबके के जीवन में बदलाव आएगा। उन्होंने 2047 के विकसित भारत के लिए बेहतर शिक्षा व खेलों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
केन्द्रीय मंत्री ने हरियालों राजस्थान महाअभियान की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में हरे-भरे राजस्थान की संकल्पना को साकार किया जा रहा है। उन्होंने जलदाय मंत्री के अपने विधानसभा क्षेत्र में इस अभियान को लेकर किए जा रहे प्रयासों पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रकृति को सहेज कर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर प्रदेश के जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में हरियालों राजस्थान अभियान ने नए कीर्तिमान स्थापित किए है। राज्य सरकार ने 5 वर्षो में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। पिछले वर्ष 7 करोड़ पौधे लगाए थे। इस वर्ष भी 10 करोड़ पौधे के लक्ष्य को प्राप्त कर 12 करोड़ पौधे लगाएं जा चुके है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अधिक से अधिक संख्या में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। कार्यक्रम में देवली-उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर, निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा, जिला प्रमुख सरोज बंसल, जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान समेत अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहें।

https://x.com/rajsthan15735

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

Baran\\मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह हाड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया सराहनीय कार्य

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *