TONK // टोंक जिला स्तरीय 17 वर्षीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन राउमावि सोहेला मे हुआ

टोंक जिला स्तरीय 17 वर्षीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन राउमावि सोहेला मे हुआ। आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य लल्लू लाल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता मे 37 टीमों के 413 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी टोंक महेश शर्मा, अति. ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पीपलू नरेन्द्र सौगानी, प्रशासक शान्ति देवी, पूर्व सरपंच रामदास, बुद्धि प्रकाश चौधरी रहे। संयोजक इकराम अली ने बताया कि प्रथम स्थान पर वीर तेजा उच्च माध्यमिक विद्यालय लाम्बाहरि सिंह, द्वितीय स्थान पर राउमावि सुरिया एवं तृतीय स्थान राउमावि पीपलू रही। शारीरिक शिक्षक टीम मे मुकेश बोहरा, शिवराज चौधरी, भरत राज, महेश जी शर्मा, साजिद अली, श्रृवण कुमार, रामस्वरूप मीणा, महबूब अली, राम किशोर जी एवं स्थानीय शारीरिक शिक्षक दिव्या वर्मा ने प्रतियोगिता को सफल बनाया।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
