TONK // टौंक में स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान का हुआ आगाज,

टौंक में स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान का हुआ आगाज, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों के तहत बुधवार को आठवें राष्ट्रीय पोषण माह 2025 को जन आंदोलन बनाने के लिए सुबह 8 बजे पोषण प्रभात रैली का आयोजन किया गया। रैली को एडीएम रामरतन सौंकरियां ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
महिला बाल विकास विभाग की उप निदेशक सरोज मीना ने बताया की स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान की थीम के साथ यह अभियान शुरु किया गया है। इसमें पोषण को लेकर जागरुकता, मोटापा कम करने, तेल, चीनी एवं नमक का कम सेवन करने का संदेश दिया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं रॉकेट लर्निंग संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहें।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
BARAN // अटरू में सम्पन्न हुई खेल प्रतियोगिता, 582 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा