TONK // आधी रात आतिशबाजी और केक संग टोंक में मनाया कांग्रेस नेता सचिन पायलट का जन्मदिन

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और टोंक विधायक सचिन पायलट का जन्मदिन जिले में धूमधाम से मनाया गया। आधी रात ठीक 12 बजे आतिशबाजी कर जन्मदिन मनाया गया। इसके बाद केक काटा गया और मिठाइयां बांटकर लोगों का मुंह मीठा कराया गया।

अध्यक्ष रेल लाओ संघर्ष समिति और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकबर खान ने अपने साथियों, महिलाओं और पुरुषों के साथ मिलकर यह आयोजन किया। इस मौके पर पायलट की लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने सचिन पायलट को जन्मदिन की बधाइयां दीं और खुशियों का इजहार किया। इस अवसर पर रामेश्वर चौधरी, सत्यनारायण जी, रशीद मोहम्मद, अजीज उल्लाह, सलीम खान, शाहिद भाई, एजाज मामू, कयामउद्दीन रंगरेज, नूर भाई और शाहरुख सहित कई लोग मौजूद रहे।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट