TONK // 9 फीट की प्रतिमा और झांकियों के साथ टोंक मुख्यालय में गणपति बप्पा का विसर्जन, भक्तों ने किया जोरदार उत्सव

टोंक जिले में गणेश चतुर्थी से शुरू हुए गणेश महोत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी पर धूमधाम से हुआ। शनिवार देर शाम टोंक मुख्यालय पर आकर्षक झांकियों और भव्य शोभायात्राओं के साथ गणेश प्रतिमाओं का चतुर्भुज तालाब और बनास नदी पर विसर्जन किया गया।

धर्मोत्त्थान सेव मित्र मंडल बड़ा तख्ता सहित शहर की गली-मोहल्लों से सजाई गई झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। 9 फीट की हस्तनिर्मित प्रतिमा समेत विभिन्न मंदिरों की प्रतिमाएं मुख्य बाजार से होती हुई तालाब तक पहुंचीं। इस दौरान महिला-पुरुष, युवा और बच्चे डीजे की धुन पर नाचते-गाते रहे और गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे गूंजते रहे।
मानसून की मेहरबानी से तालाब में इस बार पानी भरपूर था। जिला प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष पुलिस बंदोबस्त किए। धर्मोत्त्थान सेवा समिति के संयोजक कैलाश शर्मा एडवोकेट ने बताया कि विसर्जन से पहले 30वें श्री गणेश महोत्सव पर काला बाजार से प्रभात फेरी निकाली गई और बीती रात भव्य भजन संध्या का आयोजन भी हुआ।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
यज्ञ के बालाजी से रवाना हुई शोभायात्रा में 50 से ज्यादा छोटी-बड़ी प्रतिमाएं शामिल हुईं। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जोनापुरिया, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, प्रभु बाडोलिया, कैलाश शर्मा, राजेंद्र पराणा, विष्णु शर्मा और पांचू लाल सैनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। जोनापुरिया ने सभी झांकियों के कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट