TONK // टोंक में ईद मिलादुन्नबी पर महफ़िल-ए-मिलाद और लंगर

TONK

TONK // धन्ना तलाई चौराहे पर अकबर खान ने किया ईद मिलादुन्नबी पर महफ़िल-ए-मिलाद और खीर पुड़ी का लंगर आयोजन

TONK
TONK

टोंक में ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर धन्ना तलाई चौराहे पर महफ़िल-ए-मिलाद और खीर पुड़ी का लंगर आयोजित किया गया। इस आयोजन की शुरुआत अध्यक्ष रेल लाओ संघर्ष समिति एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकबर खान ने आतिशबाजी के साथ की।

TONK
TONK

कार्यक्रम का आगाज़ हुजूरे पाक सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में तिलावत-ए-कुरान से हुआ। इस दौरान राजस्थान में अमन-चैन, टोंक में खुशहाली और भाईचारे की दुआ की गई। अगले दिन अकबर खान ने परंपरा के अनुसार धन्ना तलाई चौराहे पर खीर पुड़ी का लंगर चलाया, जिसमें महिलाओं, पुरुषों और राहगीरों ने बड़े उत्साह से खीर पुड़ी ग्रहण की और खुशी का इज़हार किया।

इस मौके पर टोंक सिटी कोतवाल भंवर जी, मोहम्मद खुर्शीद, जमील अहमद, अब्दुल सलीम, रशीद मोहम्मद, अज़ीज़ उल्लाह, कयामउद्दीन रंगरेज, अबरार अहमद, एजाज़ मामु, शेखु बाबा, शाहिद लाहौरी, सईद खां कोटा, शाहरुख और परवेज सहित कई लोग मौजूद रहे।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

TONK // टोंक में बाढ़ से क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मत को 33 करोड़ की मंजूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *