TONK // कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं से जनता से माफी मांगने की माँग की

टोंक में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पुतले का दहन घण्टाघर पर किया। कार्यकर्ताओं ने दोनों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं से जनता से माफी मांगने की माँग की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि इंडिया गठबंधन की जनसभा में कांग्रेस और राजद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की स्वर्गवासी माता के बारे में असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया। यह अशोभनीय कुकृत्य है। इससे हर भारतीय शर्मिंदा हैं। चुनाव जीतने की लालसा में मर्यादा की सारी सीमाएं लांघकर एक माता का अपमान कर रहे है।

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में अपनी घटिया मानसिकता का प्रचार भी तेज कर दिया है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एक विधानसभा चुनाव जीतने के लिए किस हद तक जा सकते है यह आज देश ने देख लिया हैं।किसी भी व्यक्ति के परिवार को राजनीति में घसीट कर अभद्र भाषा का प्रयोग करना बहुत ही निंदनीय है, ऐसा करने वालों को देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी और इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करने वाले नेताओं को बिहार की जनता आइना दिखाने का कार्य करेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजनीति में विरोधाभास होना, विचारों में मतभेद होना एक अलग बात है। चुनाव में आप अपने विरोधियों पर टिप्पणी करें , लेकिन किसी पर पारिवारिक टिप्पणी करना अनुचित है उन्हें अपने इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा,पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन,जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया,नरेश बंसल, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, बबलू टैंकर,कार्यालय मंत्री ओमप्रकाश पांडे,जिला मंत्री नीलिमा आमेरा,हरिराम यादव, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव,सह प्रभारी हेमन्त सैनी,बलवंत मराठा, नन्दलाल छान,राजकुमार मीणा, लक्ष्मीनारायण मीणा, मंडल अध्यक्ष केदार चौधरी ,हर्षिता जैन सहित अन्य मौजद रहे
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
TONK // टोंक में सचिन पायलट का कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जनसंवाद