Tonk// देवधाम जौधपुरिया में भगवान श्री देवनारायण का 1113 वां मनाया गया जन्मोत्सव

टोंक जिले के निवाई उपखण्ड के देवधाम जौधपुरिया में भगवान श्री देवनारायण का 1113 वां जन्मोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम भी देव धाम जोधपुरिया पहुंचे और भगवान श्री देवनारायण का दर्शन कर आशीर्वाद लिया और देश प्रदेश में खुशहाली समृद्धि की कामना की।
मन्दिर ट्रस्ट के पदाधिकारीयो ने मंत्री जवाहर सिंह बेडम का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। मंत्री जवाहर सिंह बेडम ने मंदिर परिसर में किए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट