TONK // कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने परेड निरीक्षण कर 52 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

टोंक में आज स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर जिला स्तरीय समारोह पुलिस लाइन ग्राउंड पर आयोजित किया गया। जहा राजस्थान सरकार के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने झंडा रोहण करने के बाद परेड निरीक्षण करने के बाद मार्च पास्ट की सलामी ली। उसके बाद सांस्कृतिक झलकियां, सामूहिक व्यायाम और योगा ड्रिल का भी प्रदर्शन स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में वीरांगनाओं और जिले की विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 52 प्रतिभाओं का प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर केबिनेट मंत्री ने सम्मानित किया। मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए देश-प्रदेश में किया जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए आजादी दिलाने वाले शहीदों और क्रांतिकारियों को याद किया।
https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट