TONK // टोंक में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने किए आचार्य वर्धमान सागर जी के दर्शन, धर्म पर हुई विस्तृत चर्चा

आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ने जीवन में आपदा और कष्ट क्यों आते है, इससे बचने के क्या उपाय हैं, कर्मो का क्या प्रभाव शरीर आत्मा पर होता है अहिंसा , सत्य धर्म का जीवन में क्या महत्व है। इसकी प्रवचन में विवेचना की संसारी प्राणी को आपदा या कष्ट से निराशा होती है। और निराशा दूर करने की वह खोज करता है। धर्म उपदेश को सुनकर,धारण कर ग्रहण करना चाहिए। जिस प्रकार धन उपार्जन करने के लिए आप मेहनत करते हैं पसीना बहाते है ,गर्मी और कष्ट भी महसूस नहीं होता है। उसी प्रकार धर्म धारण करते समय संयम और तप से कष्ट नहीं होता है।

आचार्य श्री ने 148 कर्मों की चर्चा कर बताया कि जिस प्रकार इंजीनियर मकान बनाता हैं। उसी प्रकार निर्माण नाम ओर आयु कर्म शरीर को निर्धारित करते हैं। संसार में जन्म मरण से छुटकारे का उपाय धर्म से प्राप्त होता हैं। जीवन में अहिंसा का महत्व है राग द्वेष विषय भोगों से आत्म धर्म को हिंसा से बचाने का पुरुषार्थ करना चाहिए। इसका उपाय बताया कि कछुआ जिस प्रकार संकट आने पर शरीर के अंगों को संकुचित नियंत्रित शरीर को कठोर बनाता हैं। उसी प्रकार आपको भी 5 इन्द्रियों को संकुचित ओर नियंत्रित कर तप संयम से आत्मा की रक्षा करना चाहिए। धर्म के बिना सभी निर्धन दरिद्र है।

आज दोपहर को टोंक नगर के विधायक ओर राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट जैन नसिया आमिरगंज पधारे। वहां आदिनाथ जिनालय में श्रीफल भेंट कर दर्शन किया। तत्पश्चात आचार्य श्री को श्रीफल भेंट कर दर्शन कर अनेक विषयों पर मार्ग दर्शन प्राप्त कर आशीर्वाद लिया। आचार्य श्री ने टोंक विधायक साहब को एक पुस्तक आचार्य शान्तिसागर जी महाराज के जीवनी की प्रदान की।
इस मौके पर भागचंद फूलेता, धर्मचंद दाखिया, कमल आंडरा, राजेश सर्राफ, राजेश बोरदा, धर्मचंद पासरोटियां, सुरेश मलारना, सुरेश संघी, कमल सर्राफ, रोनित श्यामपुरा, नीटू छामुनिया, पंकज फूलेता, ओम ककोड़, एंजे दाखिया, अंशुल आरटी, अम्मू छामुनिया, विनायक कल्ली, लोकेश कल्ली, राजेश शिवाड़िया आदि उपस्थित रहे।
https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
TONK // जुलाई में पहली बार बीसलपुर बांध के खुले गेट, पूजा-पाठ के साथ ऐतिहासिक लम्हा