Tonk// निवाई के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक महोत्सव का भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया

टोक जिलेे के निवाई उपखण्ड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चनानी में वार्षिक महोत्सव का भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर निवाई-पीपलू क्षेत्र के विधायक राम सहाय वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। राम सहाय वर्मा ने विद्यालय के वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ करते हुए विद्यालय में नवनिर्मित कक्षा कक्ष भवन का लोकार्पण भी किया।
अपने प्रेरक संबोधन में राम सहाय वर्मा ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा न केवल व्यक्तिगत विकास बल्कि समाज की प्रगति का आधार है। उन्होंने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं के विकास के प्रति अपने सतत सहयोग का आश्वासन दिया।
विद्यालय परिवार और क्षेत्रवासियों ने वर्मा जी का हृदय से स्वागत किया और विद्यालय के प्रति उनकी संवेदनशीलता और योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।
टोक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://chanakyanewsindiarajasthan.com/