TONK // टोंक में आचार्य वर्धमान सागर जी की धर्मसभा, संयम से मोक्ष का मार्ग प्रशस्त

TONK

TONK // देव-शास्त्र-गुरु के दर्शन करें विधिपूर्वक, जीवन की दशा बदलने का यही है सूत्र: आचार्य वर्धमान सागर जी

TONK
TONK

टोंक में सभी को देव, शास्त्र, गुरु के दर्शन विनय और विधिपूर्वक करना चाहिए। भगवान के समक्ष पांच पुंज, गुरु के समक्ष तीन पुंज और जिनवाणी के समक्ष चार पुंज चढ़ाए जाते हैं। आप अपने अच्छे कार्यों से भगवान भी बन सकते हैं। जीवन की दिशा परिवर्तित बदलने से दशा बदलती है। आप आचार्य ,उपाध्याय ,साधु परमेष्ठी के जीवन को देखकर, अपना कर सुख प्राप्त कर सकते हैं। भगवान बनने के लिए संयम और दीक्षा लेना जरूरी है साधु बनने से मोक्ष का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।

TONK
TONK

यह मंगल देशना पंचम पट्टाधीश वात्सल्य वारिधी आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ने आदिनाथ जिनालय नसिया टोंक में आयोजित धर्म सभा में प्रकट की। आप जहां निवास करते हैं वह निवास स्थाई नहीं है हर पर्याय ,गति में आपके मकान रूपी शरीर बदलते रहते हैं। किंतु संसारी प्राणियों को वर्तमान में ही क्षणिक भौतिक सुख अच्छा लगता है। मरने पर परिजन संपदा, सामग्री साथ नहीं जाती धार्मिक धर्म कार्यों से किए गए कार्यों कर्मों अनुसार पुण्य और पाप साथ जाते हैं। इसके लिए आचार्य श्री ने सूत्र दिया कि सभी को भगवान सहित शास्त्र ओर गुरुओं के दर्शन विधि और विनय पूर्वक करना चाहिए।

TONK
TONK

भगवान के समक्ष 5 पुंज, गुरुओं आचार्य साधु परमेष्ठि समक्ष सम्यक दर्शन, ज्ञान और चारित्र के प्रतीक 3 पुंज और जिनवाणी के समक्ष चार अनुयोग चढ़ाए जाना चाहिए। आचार्य श्री के उपदेश के पूर्व निवाई गौरव आर्यिकाश्री पूर्णिमा मति माताजी ने धर्म उपदेश ने बताया कि जैन होना, जैन दिखना और जैन बनना में अंतर है। जैन सिद्धांतों जिनेन्द्र भगवान की वाणी का पालन करना चाहिए। अनछने पानी की एक बूंद में असंख्यात जीव जैन धर्म अनुसार ओर वैज्ञानिक अनुसार एक अनछने बूंद में 36450 जीव होते है।

TONK
TONK

धर्म सभा के पूर्व श्री आदिनाथ भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा हुई तत्पश्चात पूर्वाचार्यों के चित्र अनावरण दीप प्रवज्जलन, दीप प्रज्वलन का सौभाग्य शांतिधारा परिवार बड़ा तख्ता टोंक, पादप्रक्षालन का सौभाग्य स्वर्गीय शंकर लाल जी मोहनी बाई एवं समस्त बाकलीवाल परिवार पांडिचेरी एवं विशेष अष्ट मंगल द्रव्य से पूजन करने का सौभाग्य शांतिधारा परिवार बड़ा तख्ता, टोंक को प्राप्त हुआ।
प्रतिदिन निवाई, जयपुर, कोटा, इंदौर, पांडिचेरी आदि से गुरु भक्त पधारकर धर्म लाभ ले रहे हैं।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

TONK // टोंक में BJP जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह की वीएचपी प्रमुख से मुलाकात

ALWAR // PWD का ‘सुस्मा अभियान’: ₹300 में मिलेगा ISI मार्का हेलमेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *