Tonk// टोक में पूर्व उप-मुख्यमंत्री की 91वीं जयंती रविवार को मनाया कांग्रेस नेताओं ने

टोक में पूर्व उप-मुख्यमंत्री बनवारी लाल बैरवा की 91वीं जयंती रविवार को कांग्रेस नेताओं की ओर से मनाई गई। सुबह रोड़वेज बस स्टैंड स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर कांग्रेस नेता व उनके परिवार के लोग एकत्रित हुए। जहां मूर्ति पर माल्यापर्ण कर बैरवा का याद करते हुए उनके पार्टी के लिए दिए योगदान को याद किया
इस मोके पर पूर्व विधायक कमल बैरवा ने कहा कि बाबूजी सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्ति थे, जीवन में कई राजनीतिक पदों पर रहने के बावजूद वह उनकी सरलता और सादा जीवन को लेकर पहचाने जाते रहे। कांग्रेस के जिला सोशल मिडिया प्रभारी जर्रार खान ने पूर्व डिप्टी सीएम बैरवा की प्रतिमा पर कांग्रेस नेताओ व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रामविलास चौधरी, केसी मीणा, मणिन्द्र बैरवा, अलका बैरवा, कैलाशीदेवी मीणा, पीसीसी सदस्य सुनील बंसल, सलीमुद्दीन खान, सलीम नकवी, राहुल सैनी, अशोक महावर, पीडी आजाद, पूर्व पार्षद शकील मिया, अल्का, निशा, आदि उपस्थित रहे। इसी प्रकार रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकबर खान ने भी बस स्टैंड पर पूर्व उपमुख्यमंत्री व सांसद रहे बनवारी लाल बैरवा की जयंती पर माल्यापर्ण कर उन्हे याद किया
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
https://chanakyanewsindiarajasthan.com/
https://www.instagram.com/chanakyanewsindialivetv/reels/?hl=en