TONK // गिर्राज महाराज की तीर्थ यात्रा पर भेजे गए वरिष्ठ कार्यकर्ता

TONK

TONK // टोंक विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को गिर्राज जी की तीर्थ यात्रा कराई गई, जिलाध्यक्ष बोले—यह देवदर्शन यात्रा है, न कि राजनीतिक कार्यक्रम

TONK
TONK

टोंक में प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी टोंक द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के निमित टोंक विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को गिर्राज महाराज की यात्रा कराई गई।

TONK
TONK

भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि इस तीर्थ यात्रा को एक राजनीतिक कार्यक्रम की तरह नहीं देखना चाहिए। यह राजनीतिक यात्रा नहीं देव दर्शन यात्रा है। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रा कराने के लिए स्थानीय भाजपा नेताओं के संपर्क के द्वारा नाम लिए गए और उनकी पूरी व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रा को आगे भी चालू रखने का विचार है।जो कार्यकर्ता रह गए उन सभी कार्यकर्ताओं को अगले चरण में यात्रा कराई जायेगी।

चौहान ने कहा कि गिर्राज महाराज मंदिर में प्रभु के दर्शन कर 21 किलोमीटर की परिक्रमा कर सृष्टि के पालनहार श्री गिरिराज जी महाराज से जिलेवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं आनंद से परिपूर्ण रहने एवं सुखमय व मंगलमय जीवन की कामना की।सभी कार्यकर्ताओं ने सामुहिक प्रसादी का आनन्द लिया। इस अवसर पर विष्णु शर्मा, प्रभु बाड़ोलिया,शैलेन्द्र चौधरी, धर्मराज गुर्जर, कमलेश यादव, तरूण टिक्कीवाल, रतिराम पहाड़िया, लोकेश गुप्ता, भगवान दास सैनी, चरण सिंह चौधरी, दशरथ भाटी, आरडी डूडी, विनय सिंह ताखर, बलवंत मराठा, रामावतार धाभाई, रामनारायण यादव, सोनू परिडवाल, रतनलाल चौधरी, महेंद्र पंवार,अनिल टिक्किवाल, कैलाश शर्मा, विनोद शर्मा, चौथमल विजय, विनोद जयपुरिया सहित अन्य मौजूद रहे।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

SPORTS // बुमराह एजबेस्टन टेस्ट से बाहर, भारत की मुश्किलें बढ़ीं

JAIPUR // किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में गहरी समस्याएं: नालियों का भराव और कचरे का अंबार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *