TONK // भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में गिर्राज महाराज यात्रा, दोपहर 12 बजे होगा आपातकाल आयोजन

भारतीय जनता पार्टी टोंक द्वारा आज आपातकाल मनाया जायेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी टोंक द्वारा आज दोपहर 12 बजे अग्रवाल धर्मशाला, टोंक में आपातकाल मनाया जायेगा जिसमे केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत व केबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी,पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, विधायक राजेन्द्र गुर्जर, विधायक रामसहाय वर्मा जिला प्रमुख सरोज बंसल,पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष,जिला पदाधिकारी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी टोंक द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के तहत टोंक विधानसभा क्षेत्र के 250 वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को आज शाम 5 बजे दो दिवसीय गिर्राज महाराज की यात्रा निकली जाएगी। यात्रा को केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत व केबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
DUNGARPUR // कलक्टर ने किया शिविरों का औचक निरीक्षण
TONK // बरोनी में अंत्योदय शिविर में पहुंची जिला प्रमुख