TONK // संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के निमित कार्यशाला का आयोजन

TONK

TONK // संकल्प से सिद्धि तक कार्यशाला टोंक में भाजपा देहात मंडल ने मोदी सरकार की उपलब्धियों पर की चर्चा

TONK
TONK

टोंक में भाजपा देहात मंडल द्वारा मोदी सरकार के संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के निमित कार्यशाला का आयोजन। देहात मंडल अध्यक्ष धोलू गुर्जर की अध्यक्षता में निजी होटल पर आयोजित हुआ।

TONK
TONK

कार्यशाला में देवली उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर व पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा का आथित्य मिला। कार्यशाला में मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, सक्रिय सदस्य शामिल हुये। कार्यशाला में देवली उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों के शासन के दौरान देश में ऐतिहासिक फैसले लिये गये। सरकार की योजनाएं और नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें।

TONK
TONK

इसलिए यह संकल्प से सिद्धी तक अभियान चलाया जा रहा है। नरेन्द्र मोदी ने युवा, महिला, किसान, मजदूर, गरीब व्यक्तियो के कल्याण व उत्थान के लिए योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है।

कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष धर्मराज गुर्जर, पूर्व प्रधान शकुंतला वर्मा, कमलेश यादव, पंचायत समिति सदस्य सोनू परिडवाल, चरण सिंह चौधरी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कजोड जाजड़ा, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुन्ना भाई, शक्ति केंद्र प्रभारी बद्री गुर्जर, बद्रीलाल जाट, हरिनारायण गुर्जर,चुन्ना भाई, मंडल उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, हीरा लाल गुर्जर, पारस योगी सहित अन्य मौजूद रहे।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://youtu.be/HW9XxYZ4crw

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

SPORTS // वनडे रैंकिंग में स्मृति मंधाना 6 साल बाद बनी नंबर-1, टी-20 बैटर्स रैंकिंग में मंधाना चौथे नंबर पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *