TONK // टोंक में ‘कैच द रैन 2025’ पर समीक्षा बैठक, जल संरक्षण पर जोर

TONK

TONK // केंद्रीय नोडल अधिकारी शक्तिकांत सिंह ने ‘कैच द रैन 2025’ अभियान की समीक्षा की, जल संरक्षण और जन भागीदारी को बताया अहम

TONK
TONK

टोंक में जल शक्ति अभियान के तहत ’’कैच द रैन 2025’’ को लेकर भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के केंद्रीय नोडल अधिकारी एवं निदेशक शक्तिकांत सिंह ने जल की बचत और संरक्षण को लेकर किये गए कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा भी मौजूद रही। निदेशक सिंह ने कहा कि कैच द रैन-2025 एक राष्ट्रीय अभियान है। इसका मुख्य फोकस वर्षा जल की बचत और संरक्षण है। इसमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में जल संचय में जन जागरूकता और जन भागीदारी की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

TONK
TONK

यह अभियान 22 मार्च 2025 से 30 नवंबर 2025 तक चलेगा। इसमें प्री मानसून से पूर्व कराएं गए कार्यों को मानसून के बाद जल संरक्षण में उनकी उपयोगिता को देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वे 3 दिन जिले में पूर्ण, प्रगतिरत और आगामी दिनों में कराएं जाने वाले कार्यों का अवलोकन करेंगे।

बैठक में जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग के अधीक्षण अभियंता ओमप्रकाश देवनानी ने जिले में जल संरक्षण के तहत पूर्ण हुए कामों की जानकारी दी। साथ ही, प्रगतिरत एवं आगामी दिनों में कराएं जाने वाले कार्यों की योजना के बारे में बताया। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश गोयल ने जिले में जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों के बारे में जानकारी दी।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

TONK // टोंक में 28 मई को सेना सम्मान में निकलेगी सिंदूर यात्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *