TONK // अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भाजपा की तैयारी बैठक सम्पन्न

रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्मजयंती को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक भाजपा जनसेवा संवाद केंद्र पर भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जन्म जयंती पर टोंक भाजपा जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इसको लेकर पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है और गोष्ठियों कार्यक्रमों के जरिये महारानी होल्कर के बारे में जन-जन तक जानकारी पहुंचाई जाएगी।

प्रदेश आई टी सह संयोजक विकास शर्मा ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर एक महान शासक थीं, जिन्होंने अपने शासनकाल में समाज में कई महत्वपूर्ण सुधार किए उन्होंने कई स्थानों पर विद्यालयों और मंदिरों की स्थापना करवाई, जिससे लोगों को शिक्षा और धार्मिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिला।
उन्होंने ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा कटिबद्ध है। उनकी 300 वीं जयंती पर भाजपा की ओर से पूरे देश, प्रदेश, जिले में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला प्रमुख सरोज बंसल, शैलेंद्र चौधरी, प्रभु बाडोंलिया, रमाकांत शर्मा, राजेन्द्र सिंह राणावत, मंडल अध्यक्ष धोलू गुर्जर, ममता जाट, प्रधान काबरा, महावीर पालीवाल, अंजलि गुप्ता और चंद्रकला खंडेलवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
BIKANER // प्रधानमंत्री मोदी की बीकानेर यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क
KHAIRTHAL-TIJARA // खैरथल में बड़ा हादसा टला, 11 हजार KV की लाइन गिरने से मची अफरा-तफरी