tonk// टोंक में रामनवमी पर निकली भव्य शौभायात्रा

tonk

tonk// टोंक में रामनवमी पर निकली भव्य शौभायात्रा

tonk
tonk

देश-प्रदेश में श्रीराम नवमी का पर्व उत्साह से मनाया गया। सुबह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जहां प्रदेशवासियों को रामनवमी में बधाई थी तो टोंक में भगवान राम के जन्मोत्सव पर भव्य शौभायात्रा निकाली, जिसमें काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए डीजे में भगवान राम के भजनों और जयकारों से पूरा शहर गूंजायमान हो गया। जिलाप्रमुख सरोज बंसल और पूर्व सांसद सुखबीर जौनापुरिया सहित भाजपा और हिंदू संगठनों से लोग भी जुलूस में शामिल हुए

शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की धार्मिक झाकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा बड़ा कुआं, नौशे मिया का फुल, काफला बाजार, पांच बत्ती चौराहा, सुभाष बाजार, घंटाघर चौराहा, गांधी पार्क क्षेत्र, कंकाली माताजी मंदिर के सामने होते हुए सुबह करीब 11.30 बजे दशहरा मैदान (हाट बाजार) पहुंची। जहां सभी ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। उसके बाद शोभायात्रा विसर्जित हो गई।

पुलिस के आला अधिकारियों ने सुरक्षा के माकूल इंतजाम किए, शोभायात्रा की शुरुआत रामनवमी पर सुबह करीब 9 बजे राजकीय कोठी नातमाम सीनियर स्कूल के सामने गांधी खेल मैदान से डीजे पर भजनों की गूंज के साथ वाहन शोभायात्रा रवाना हुई।
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

https://chanakyanewsindiarajasthan.com/

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://x.com/rajsthan15735

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *