TIJARA // अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न

TIJARA

TIJARA // अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर खैरथल-तिजारा में भव्य समारोह, बालिकाओं को बांटी गई स्कूटी

TIJARA
TIJARA

TIJARA  – आज खैरथल-तिजारा में जिला सचिवालय में शनिवार सुबह 11 बजे लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भव्य समारोह आयोजित हुआ। जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अपने संबोधन में कलेक्टर ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन त्याग, पराक्रम और लोकसेवा का प्रतीक है। उन्होंने बिना संघर्ष और कठोरता के समाज में बदलाव लाया। उनकी शासनशैली में जनसेवा, दूरदृष्टि और धर्म के प्रति आस्था का अद्भुत संतुलन था। महिलाओं को सम्मान और अधिकार दिलाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

 

अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने बताया कि अहिल्याबाई ने महेश्वरी साड़ी उद्योग शुरू कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया और कई धार्मिक-सामाजिक कार्यों को बढ़ावा दिया।
समारोह में कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना एवं देवनारायण योजना के तहत 5 छात्राओं को स्कूटी वितरित की गई। कलेक्टर ने सभी से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनने की अपील की।
इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. अरविंद गेट, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, विभागीय अभियंता, महाविद्यालय प्राचार्य व छात्राएं उपस्थित रहीं।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/reels/

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/zeerajasthan_

खैरथल तिजारा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

ALWAR // पलखड़ी में किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *