मतदान 18 को होगा, उसी दिन मतगणना भी होगी
aagra । नाम वापसी के बाद डॉ. भीमराव अंबेडकर विवि शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ चुनाव जोर पकड़ गया है। किसी भी प्रत्याशी ने अपने नामांकन को वापस नहीं लिया है। कर्मचारी संघ चुनाव में पांच पदों पर 20 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे अधिक प्रत्याशी सह मंत्री पद पर हैं। इसमें दो महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। विवि में कर्मचारी संघ चुनाव 18 सितंबर को होगा। चुनाव अधिकारी प्रो. ब्रजेश रावत ने बताया कि रविवार को नामांकन पत्रों की जांच में सभी नामांकन पत्र वैध पाये गये। किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। इसके उपरांत सभी प्रत्याशियों को उनके द्वारा मांगे गये चुनाव चिह्न आवंटित किये गये।
प्रत्याशी 17 सितंबर को शाम पांच बजे तक प्रचार कर सकेंगे। मतदान 18 सितंबर को सुबह 10 से दो बजे तक होगा। मतदान के बाद मतगणना और फिर परिणाम की घोषणा होगी। प्रो. रावत के अनुसार मतगणना के बाद विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। चुनाव की प्रक्रिया पालीवाल पार्क परिसर स्थित जुबली हॉल में होगी।
चुनाव में अध्यक्ष के लिए : अखिलेश चौधरी, अनिल कुमार श्रीवास्तव, ब्रजकिशोर शर्मा, नवीन कुमार अग्रवाल। उपाध्यक्ष : आशु सिंह, निखिल शर्मा, सतीश कुमार मौर्या, सुमित चौधरी। महामंत्री : अरविन्द कुमार गुप्ता, बृजेश कुमार वर्मा, संजय चौहान, शिव गोविन्द सिंह भदौरिया।
सह-मंत्री : कालीचरण यादव, कुलदीप यादव, ममता शर्मा, नीलम शर्मा, सौरभ शर्मा। कोषाध्यक्ष : मलखान सिंह, रोहित शर्मा, शशांक सिंह मैदान में है।