पीएम श्री टांटिया बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव

सरदारशहर/पीएम श्री टांटिया बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव अर्चन-2026 संपन्न, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा ने किया छात्राओं को पुरस्कृत

सरदारशहर। (चंद्र प्रकाश लाटा)पीएम श्री श्री गिरधारी लाल शिवनारायण टांटिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को वार्षिकोत्सव अर्चन-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, एसडीएमसी सदस्य दीपक बैद, राकेश टाक, मोहन सिंह, शिक्षाविद उमरदीन सैय्यद, नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश भामा और एसीबीईओ बाबूलाल शास्त्री सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे। इस दौरान राजकुमार रिणवा ने छात्राओं को ईमानदारी से कर्तव्य पथ पर चलने की प्रेरणा दी, वहीं उमरदीन सैय्यद ने बालिकाओं के उत्साहवर्धन हेतु 5000 रुपये मिठाई के लिए भेंट किए।

 


समारोह में अतिथियों द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के तीनों वर्गों में उत्कृष्ट अंक लाने वाली छात्राओं के साथ-साथ जिमनास्टिक और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उपलब्धि हासिल करने वाली 60 से अधिक बालिकाओं को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पीएम श्री योजना के तहत छात्राओं को व्यावसायिक किट और छोटे बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए, जबकि संगम फाउंडेशन की ओर से दीपक बैद ने विद्यार्थियों को डायरी-पेन भेंट किए। विद्यालय प्रधानाचार्य विजय कुमार पारीक ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए अतिथियों का ध्यान कक्षा-कक्षों और खेल मैदान की कमी की ओर आकर्षित किया। कार्यक्रम का संचालन राकेश सांकृत्य द्वारा किया गया और विद्यालय स्टाफ ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *