, बांकलसर, श्री मोहनगढ़ (जैसलमेर) में आज दिनांक 22 जनवरी 2026 को राजस्थान सरकार के माननीय मुख्य सचिव द्वारा नामित जिला प्रभारी श्री गजेंद्र सिंह राठौड़, सचिव, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर श्री नवीन सिंह, कार्यक्रम अधिकारी, समग्र शिक्षा, जैसलमेर भी उपस्थित रहे।
विद्यालय आगमन पर संस्था प्रधान श्री स्वरूप सुथार द्वारा अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया तथा विद्यालय की पीएम श्री पत्रिका भेंट की गई। निरीक्षण के दौरान श्री गजेंद्र सिंह राठौड़ ने विद्यालय की समग्र व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। तत्पश्चात विद्यालय में संचालित बाल वाटिका, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक कक्षाओं में कक्षा प्रबंधन का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों से संवाद कर शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली।
निरीक्षण के उपरांत विद्यालय को आ रही विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई, जिसमें विशेष रूप से स्टाफ की कमी का विषय प्रमुख रहा। इस संबंध में श्री गजेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।
चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो जैसलमेर
