Rajasthan// इंडिया गठबंधन बिखर गया, केंद्रीय मंत्री बोले- कोई देशभक्त यह स्वीकार नहीं करेगा;

Rajasthan// इंडिया गठबंधन बिखर गया, केंद्रीय मंत्री बोले- कोई देशभक्त यह स्वीकार नहीं करेगा

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह बिखर गया है। ये गठबंधन की निराशा है कि राहुल गांधी विदेश में जाकर कह रहे हैं कि हम इंडियन स्टेट से लड़ रहे हैं। कोई भी देश भक्त इस बात को स्वीकार नहीं करेगा कि विदेश जाकर भारत के लोकतंत्र पर सवाल किया जाए। यह इसलिए है कि अब कांग्रेस को आम आदमी पार्टी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी ने रिजेक्ट कर दिया और शिव सेना भी इनकाे आंखें दिखाने में लगी है। केंद्रीय मंत्री यादव शनिवार को सरकार की स्वामित्व योजना व स्टार्टअप योजना पर जानकारी देने के लिए बीजेपी कार्यालय में मीडियाकर्मियों को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान यादव ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को लेकर कहा कि केजरीवाल की माया केजरीवाल जानते हैं। लेकिन दिल्ली वाले उनको दिल्ली के मायाजाल से मुक्त करना चाहते हैं। इसके बाद इंडी गठबंधन को लेकर कहा ये सब लोकसभा में इक्टठे आए थे। अब सब बिखर गए। जब साथ आकर बीजेपी के खिलाफ सफल नहीं हो सके तो अकेले क्या कर सकेंगे। यह कांग्रेस की खोखली मानसिकता का परिचय है कि राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत के लोकतंत्र पर सवाल करते हैं। यह बात कहते हैं कि वे इंडियन स्टेट से लड़ रहे हैं।

कांग्रेस तो आम आदमी पार्टी की विश्वसनीयता पर सवाल करती है। वहीं आम आदमी पार्टी वाले कांग्रेस की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करते हैं। ये मिलकर बीजेपी के खिलाफ सफल नहीं हो सके तो अकेले कैसे संभव है। दिल्ली में बीजेपी सरकार बनाएगी।

https://chankyanewsindia.com/

https://chanakyanewsindiarajasthan.com/

https://x.com/rajsthan15735

https://www.instagram.com/chanakyanewsindialivetv/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *