Rajasthan// PM पहुंचे दौसा; दौसा जिले में साल 2024 की बड़ी घटनाएं राष्ट्रपति मेहंदीपुर बालाजी, बोरवेल में गिरी बच्ची को बचाया

साल 2024 बीतने में कुछ ही घंटे बचे हैं। 2024 कई मायनों में अपनी छाप छोड़कर जा रहा है। राजनीति हो, क्राइम या फिर भ्रष्टाचार। जालोर जिले में घटी कुछ घटनाएं याद रहीं।
14 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिद्धपीठ मेहंदीपुर बालाजी धाम पहुंची। उनके यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनकी अगवानी की। बालाजी मंदिर पहुंचने पर महंत डॉ नरेशपुरी गोस्वामी ने उनका स्वागत कर विशेष पूजा अर्चना कराई। मंदिर के पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ 31 मिनट तक राष्ट्रपति के हाथों पूजा कराई। जहां भैरव बाबा व प्रेतराज सरकार के दरबार में ज्योति जलाई गई।
राष्ट्रपति करीब डेढ़ घंटे तक मेहंदीपुर धाम में रुकीं। 27 साल बाद दौसा से 16 मार्च को गंगापुर सिटी ट्रेन के सफर का सपना पूरा हो हुआ। साल 1996 में इस प्रोजेक्ट को स्वीकृत किया गया था। आखिर रेलवे लाइन का काम पूरा हुआ और तत्कालीन सांसद जसकौर मीणा व डीआरएम ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खास बात ये थी कि इस रूट पर डिडवाना से इंदावा तक जर्मन तकनीक से बनी 2150 मीटर लंबाई वाली सुरंग प्रदेश की सबसे लंबी रेल सुरंग है।
https://chanakyanewsindiarajasthan.com/