Rajasthan//NEET UG 2024 में आई थी 1st रैंक ,सीकर के प्रिंस इंस्टिट्यूट में हेलीकॉप्टर से आया स्टूडेंट गुरुकृपा इंस्टिट्यूट ने सौरभ को दिए 51 लाख, प्रिंस ने देवेश जोशी को 31 लाख.

एजुकेशन हब सीकर में रविवार को प्रिंस एजु हब के संस्थान पीसीपी में नीट के स्टूडेंट देवेश जोशी जयपुर से हेलीकॉप्टर में सवार होकर पालवास रोड स्थित प्रिंस सैनिक स्कूल में परिवार के साथ पहुंचे।
गुरुकृपा कैरियर इंस्टिट्यूट ने संस्कार रिसोर्ट में NEET UG-2024 में सफल 2421+ से अधिक डॉक्टर्स और उनके परिवारों के साथ उत्सव-2024 का आयोजन किया। कार्यक्रम में NEET UG 2024 में 720 में से 720 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 1st हासिल करने वाले भिवानी (हरियाणा) के सौरव को नकद 51 लाख का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह अब तक के इतिहास में किसी भी कोचिंग इंस्टिट्यूट द्वारा दिया गया सबसे बड़ा पुरस्कार है, जिससे गुरुकृपा ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।इसके साथ ही, गुरुकृपा ने टॉप 1000 रैंक्स में आने वाले छात्रों को भी लाखों के नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया। गुरुकृपा उत्सव 2024 में कुल 65 लाख से अधिक के पुरस्कार दिए गए।
https://chanakyanewsindiarajasthan.com/