Rajasthan// 9 किलोमीटर बढ़ गया राजस्थान का यह शहर भजनलाल सरकार के एक फैसले से, नए साल में होंगे पार्षदों के चुनाव

राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाई गई उदयपुर शहरी सीमा विस्तार में मुहिम आखिरकार रंग लाई। शहरी सीमा से लगे समस्त 33 गांवों को राज्य सरकार ने 55 साल बाद में नगर निगम सीमा में शामिल कर दिया।
इसके बाद अब 19 पंचायतें और 33 गांव नए जुड़ने से निगम सीमा का दायरा 8 किलोमीटर से बढ़कर करीब 17 किलोमीटर हो गया। आसपास की पंचायतें निगम सीमा में शामिल होने से निगम में 15 से 20 नए वार्ड बढ़ेंगे और शहरी सीमा की जनसंख्या का आंकड़ा 5 लाख पार हो जाएगा। इससे उदयपुर बी-2 श्रेणी के काबिल हो जाएगा। वहीं मौजूदा 70 वार्डों की सीमाओं का भी परिसीमन किया जाएगा। फिर नए साल में शहर के वार्डों के लिए पार्षद के चुनाव होंगे।
https://chanakyanewsindiarajasthan.com/