Rajasthan; बानसूर के राजकीय कॉलेज में स्टूडेंट्स को दी ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी, और किया पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

बानसूर के राजकीय कॉलेज में स्टूडेंट्स को दी ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी, और किया पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
राजकीय कॉलेज बानसूर में आज स्टूडेंट्स को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने यातायात नियमों के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को बाइक चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने और गति सीमा में वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया-कार्यक्रम में हेलमेट और सीट बेल्ट नामक दो शॉर्ट फिल्मों के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। कॉलेज संकाय सदस्य डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की अवहेलना करने पर होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया।
इस दौरान एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इन्द्रजीत शेरसिया के निर्देशन में SAY NO TO CRAKERS थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर संजना सुरेला, दूसरे स्थान पर पायल यादव और तीसरे स्थान पर पूजा सैनी रही। इस दौरान प्राचार्य ने दीपावली के त्यौहार पर SAY NO TO CRAKERS अभियान के तहत विद्यार्थियों को दीपावली को दीपोत्सव के तौर पर मनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कॉलेज संकाय सदस्य परमानन्द वर्मा, शिव भगवान, सोमदत्त शर्मा, सीता राम,निशान्त शर्मा, रवि कुमार सहित छात्र-छात्राऐं मौजूद रहीं।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566915786480
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566915786480
https://chanakyanewsindiarajasthan.com/
https://www.chanakyanewsindia.com/
rajasthan//पेंशन के लिए 4 महीने से परेशान बुजुर्ग ; विभागीय अधिकारी बोले- ऊपर से बजट नहीं आ रहा