Rajasthan; राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने 7 में से 5 सीटों पर कब्जा जमाया;भजनलाल शर्मा का स्ट्राइक रेट रहा अच्छा

rajasthan

Rajasthan//राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने 7 में से 5 सीटों पर कब्जा जमाया; गहलोत ने तीसरे कार्यकाल में जीती 75% सीटें; भजनलाल शर्मा का स्ट्राइक रेट दोनों से अच्छा रहा

 

 

rajasthan
rajasthan

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी ने 7 में से 5 सीटों पर कब्जा जमाया है। 13 साल बाद किसी उपचुनाव में बीजेपी की सबसे बड़ी यह जीत मानी जा रही है।

हमेशा कहा जाता था कि सरकार बीजेपी की हो, तो उपचुनाव में कांग्रेस ही भारी पड़ती है। इस बार ये परंपरा टूटी है। हालांकि बीजेपी के लिए विधानसभा उप चुनाव में सीटें गंवाने को लेकर परसेप्शन 2013 के बाद बना था। उससे पहले ऐसा नहीं था।

अशोक गहलोत का पहला कार्यकाल (1998-2003) देखें, तो विपक्ष में रही बीजेपी, विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पर भारी पड़ी थी। इसके बाद बनी वसुंधरा राजे सरकार के दौरान हुए विधानसभा उपचुनाव में भी बीजेपी ने कांग्रेस से ज्यादा सीटें जीती थीं।
पिछले 26 सालों की बात करें, तो अशोक गहलोत के पहले कार्यकाल (1998 से 2003) में सबसे ज्यादा उप चुनाव हुए। कांग्रेस आलाकमान ने 1998 में जब अशोक गहलोत को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया, तब वे जोधपुर के सांसद थे। गहलोत ने सबसे पहले फरवरी 1999 में खुद बतौर प्रत्याशी उपचुनाव लड़ा। गहलोत ने ये उपचुनाव सरदारपुरा सीट से करीब 50 हजार के वोट के अंतर से जीता।

इसके बाद राजस्थान में 2003 तक कुल मिलाकर 13 सीटों पर उपचुनाव हुए। इन उपचुनावों में विपक्षी दल बीजेपी ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस 5 सीटें ही जीत पाई। एक सीट निर्दलीय के खाते में गई। कांग्रेस की सरकार रहते हुए बीजेपी का विपक्ष में रहते हुए 54 फीसदी स्ट्राइक रेट रहा था।

 

ताजा उपचुनाव से ठीक पहले यानी अशोक गहलोत के तीसरे कार्यकाल (2018 से लेकर 2023) की बात करें, तो ‘अपनों’ से ही सबसे ज्यादा सियासी चुनौतियां झेलीं। कांग्रेस पार्टी भी भरपूर गुटबाजी की शिकार थी। इस दौरान तक 8 सीटों पर उपचुनाव हुए, लेकिन कांग्रेस ने बीजेपी को हावी नहीं होने दिया और एकतरफा जीत दर्ज की।कांग्रेस ने 6 सीटें जीतीं और विपक्षी दल बीजेपी ने केवल एक। इसके अलावा एक सीट आरएलपी के खाते में गई। तब ये परसेप्शन और मजबूत हो गया कि उपचुनाव में बीजेपी हमेशा कांग्रेस से पीछे रहती है।

गहलोत ने अपने तीसरे कार्यकाल में हुए उपचुनावों में 6 सीटें जीत कर 75 फीसदी स्ट्राइक रेट को छुआ, जो 1998 के बाद से एक कार्यकाल में किसी भी सीएम का सबसे अधिक स्ट्राइक रेट है।
कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार को जनता ने 2003 के चुनाव में नकार दिया और सत्ता बीजेपी को सौंप दी। तब मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बनीं और उनके कार्यकाल के दौरान 2008 तक 5 सीटों पर उपचुनाव हुए।
बीजेपी ने राजे के कार्यकाल के दौरान 3 सीटें अपने कब्जे में की, वहीं कांग्रेस ने 2 सीटों को जीता। उस दौरान कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इन आरोपों को लेकर विधानसभा में भी लगातार हंगामा हुआ।

वसुंधरा राजे के दूसरे कार्यकाल (2013-2018) में हुए उपचुनावों में बीजेपी का प्रदर्शन पहले कार्यकाल के मुकाबले काफी फीका रहा। इस कार्यकाल में राजस्थान में 6 सीटों पर उपचुनाव हुए और इनमें से बीजेपी केवल 2 सीटें ही जीत पाई। कांग्रेस ने 4 सीटें जीतीं।
वसुंधरा राजे के पहले कार्यकाल के मुकाबले इस कार्यकाल में उपचुनाव का स्ट्राइक रेट 60 से गिरकर 33% पहुंच गया। इधर, कांग्रेस का स्ट्राइक रेट सुधरा और 40 से बढ़कर सीधा 67% पहुंच गया।

अगर अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे के पहले कार्यकाल में हुए उपचुनावों से तुलना करें, तो मौजूदा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्ट्राइक रेट दोनों से अच्छा है। पहले कार्यकाल में अशोक गहलोत ने 39 फीसदी और वसुंधरा राजे ने 60 फीसदी सीटों पर जीत हासिल की। भजनलाल ने 72 फीसदी सीटें जीत लीं। सीएम भजनलाल ने अपने पहले कार्यकाल का साल पूरा होने से पहले ही 9 सीटों के उपचुनाव में 5 सीटें अपने खाते में डालीं। कांग्रेस और बीएपी ने 2-2 सीटें जीतीं।

प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद और सीएम भजनलाल शर्मा सहित नए सिरे से पूरी टीम बनाने के बाद बीजेपी आलाकमान से लेकर जनता तक, सभी की उपचुनाव की परफॉर्मेंस पर नजरें टिकी हुई थीं। अब कई तरह की अफवाहों पर विराम लग जाएगा। जीत का क्रेडिट भजनलाल और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के खाते में जाएगा।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61550278094304

https://www.instagram.com/chanakyanewsindialivetv/?hl=en

https://x.com/24x7Now

https://chanakyanewsindiarajasthan.com/

Rajasthan; वसुंधरा राजे नव निर्वाचित विधायकों को बधाई देना बीजेपी ऑफिस पहुँची

Rajasthan; वसुंधरा महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में बोलीं – लोग पीठ में छुरा घोंपने में माहिर होते है

Rajasthan; MLA भाटी जीएसएस में ग्रामीणों की मौजूदगी में की मीटिंग ; JEN को लगाई फटकार; सरकार पैसे किस बाते की देती है तुम्हे

Rajasthan; उपचुनाव में कांग्रेस की करारी हार पर मंथन शुरू, निष्क्रिय नेताओं की होगी छुट्टी

rajasthan; राजस्‍थान व‍िधानसभा की 7 सीटों पर हुए उप-चुनाव में द‍िग्गजों के स‍ियासी गढ़ ढहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *